Call us 9:00am - 6:00pm

+91- 9414402558, +91 92055 10728

Monday to Friday

10:00 AM - 6:00 PM

E-mail us

dspmrvm@gmail.com

माननीय मनोज सिंह रावत जी

  • Home
  • News & Events
  • माननीय मनोज सिंह रावत जी
Awesome Image

माननीय मनोज सिंह रावत जी

इस 👆फोटो में दिख रहे सख्श का कोई आपसे नाम पूछे तो क्या आप बता सकते है मेरा दावा है बिना इस लेख को पढ़े मुश्किल ही कोई इनका परिचय जानता हो इनका परिचय और कार्य बताने से पूर्व आपसे एक सवाल है क्या आपको लगता है *पश्चिम बंगाल* में भाजपा को जीत क्या 4 दिन की मेहनत से मिल गई है क्या आपको लगता है सिर्फ *मोदी,योगी,अमितशाह* जैसे बड़े नेताओं की रैलियों से भाजपा जीतती है या फिर जैसे विपक्ष कहता है चुनाव आयोग,ED,CBI और EVM से भाजपा जीतती है या इसके अलावा भी कुछ और है जो चुपचाप उस नींव के पत्थर बनकर भाजपा के लिए जीत की ईमारत खड़ी करते है जीत पर परचम और पटाखे हाथ मे लेकर फ़ोटो शेषन करने वाले लाखों होते है मगर *10 साल तक बारूद* के ढेर पर खड़े होकर अपने संघर्ष से उस जीत की बुनियाद रखने वाले कभी *तस्वीरों* का हिस्सा नही बनते है हम लोग अपने 5 मिनिट कर कार्य का भी क्रेडिट चाहते है साहब,वो कभी क्रेडिट के लिए रुकते ही नही *मिशन* पूरा और निकल पड़ते है अगले मिशन की ओर तो मैने सोचा क्यो नही बंगाल में जीत की ईमारत के नीचे छिपे ऐसे ही एक गुमनाम पत्थर की भी बात आप लोगो को भी बताए ! 🤔
     आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणब दा को 2018 में RSS के नागपुर कार्यक्रम में ले जाने के पीछे संघ के एक गुमनाम मगर धुरंधर प्रचारक हैं।  नाम है- रामचंद्र पांडेय। 
बंगाल से आने वाले कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे प्रणव दा के नागपुर जाने की घटना ने बंगाली भद्रलोक में संघ और भाजपा के प्रति भरोसे का दीपक जलाया था जहाँ कभी *वामपंथी विचारधारा* का बोलबाला हुआ करता था बंगाल में बीजेपी की जीत के यूँ तो बहुत से सूत्रधार हैं फ़्रंट पर कार्य करने वालों को दुनिया जानती है किंतु *रामचंद्र पांडेय जी* का नाम पहले भी गुमनाम था,आज भी गुमनाम है लेकिन इनके बारे में इतना समझ लीजिए कि मौजूदा *रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मिर्जापुर में RSS का जिला कार्यवाह* बनाकर पहली बार संगठन सिस्टम में सक्रिय करने वाले यही रामचंद्र जी हैं!
          अब बात करते है बंगाल में उनके योगदान की
*2016 विधानसभा चुनाव के बाद आरएसएस* ने अपने इस धुरंधर प्रचारक का केंद्र कोलकाता बनाकर उन्हें पूरे राज्य में संगठन को चुस्त-दुरुस्त रखने की कमान सौंपी यह रामचंद्र पांडेय थे,जिन्होंने *सिलिगुड़ी से लेकर बर्दवान, आसनसोल तक, कोलकाता के गली-कूचों से लेकर मुर्शिदाबाद,मालदा* तक आम लोगों में छिपे बीजेपी और संघ कार्यकर्ताओं की कड़ियों को जोड़ना शुरु किया कांग्रेस,टीएमसी और लेफ्ट के उन लोगों से संपर्क साधा जो बंगाल की दुर्दशा से अपने संगठनों में अंसतुष्ट थे टीएमसी में सबसे *मुखर सुवेंदु अधिकारी* से लेकर प्रणब दा के संपर्क-सूत्र मनोज कुमार तक रामचंद्र पांडेय ने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि का इस्तेमाल किया,और यहां तक कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब दा को आरएसएस के नागपुर कार्यक्रम तक पहुंचा कर बंगाली भद्रलोक और कांग्रेस व लेफ्ट के काडर में आरएसएस और बीजेपी के प्रति हर तरह के भरोसे और आश्वस्ति से भर दिया उसी समय भविष्य के बंगाल की इबारत वस्तुतः *रामचंद्र पांडेय* के संपर्कों ने रच दी थी यह सारा कार्य रामचंद्र पांडेय के संपर्क सूत्रों से आरएसएस के नागपुर केंद्र ने साकार कर दिखाया!
     *रामचंद्र पांडेय* कोई साधारण नाम नहीं है 1967 में जब *मोदीजी ने प्रचारक* जीवन शुरु किया,उसी समय रामचंद्र पांडेय ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के अपने गांव को अलविदा कह दिया वह *प्रो. राजेंद्र सिंह* के संपर्क में आए और फिर आरएसएस के होकर रह गए 1967 से 2000 तक रामचंद्र पांडेय ने 33 साल अपनी जवानी पूर्वी यूपी से लेकर अवध,बुंदेलखंड आदि इलाकों में आरएसएस को मजबूत करने में खपा दी।बीजेपी के अनेक संगठन महामंत्री रामचंद्र पांडेय के द्वारा प्रशिक्षित हैं!
रामचंद्र जी आज भी गुमनाम तरीके से रहते हैं दो जोड़ी कपड़ों में वह अपना साल गुजार देते हैं उनकी साधारण चप्पल और निरंतर चलते रहने की उनकी इच्छाशक्ति ने उन्हें आरएसएस के सभी प्रचारकों में सबसे जमीनी स्तर पर खड़ा किया है कोलकाता का कोई गली-कूचा नहीं,किसी आरएसएस और पुराने बीजेपी कार्यकर्ता का घर नहीं,जहां रामचंद्र पांडेय ने प्रवास न किया और बैठक नहीं की हो उनके साथ इस कार्य में आरएसएस के युवा प्रचारकों की पूरी टोली दिन-रात संपर्क में जुटी रही। आरएसएस की घोषवादकों की टीम के वह पूरे देश के मार्गदर्शक संचारक हैं और तो और,उत्तर प्रदेश के अवध, गोरखपुर,काशी,बुंदेलखंड के इलाकों में अधिकांश आरएसएस कार्यकर्ताओं के निर्माण में यदि सबसे ज्यादा सक्रिय भूमिका किसी ने निभाई तो 1967 से 2000 के मध्य रामचंद्र जी पांडेय ने निभाई बीजेपी में नेताओं के चयन से लेकर टिकट बंटवारे तक में युवाओं को चुन चुनकर रामचंद्र पांडेय ने आगे किया और केंद्रीय नेतृत्व को सही सूचनाएं दीं बीते 10 साल में रामचंद्र पांडेय ने *पश्चिम बंगाल* की जमीन के चप्पे चप्पे को छान मारा बदलाव की बयार ऐसे ही आरएसएस कार्यकर्ताओं के बूते भी बीजेपी ने बंगाल में खडी की है.ये *चार दिन की सफलता नही है बल्कि 10 साल के अज्ञात तप* का परिणाम है,जो रामचंद्र जी पांडेय के नेतृत्व में हजारो युवा संघ और भाजपा कार्यकर्ता बंगाल की उस विपरीत परिस्थिति में घर घर जाकर कर रहे थे!
ऐसे *गुमनाम सनातनी,* योद्धाओं को मेरा बारम्बार नमन है !!
🙏🙏🙏
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
*मनोज सिह रावत*                                                                                           *RSS प्रचारक*                                                                                       *नागपुर महाराष्ट्र*

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली से जुड़ने के लिए संपर्क करे

Call us on

+91- 9414402558, +91 92055 10728

Email us

dspmrvm@gmail.com